नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। केंद्र से आबंटित राशि का स्मार्ट सिटी की किन-किन परियोजनाओं में उपयोग किया गया और केंद्रीय योजनाओं का क्रियान्वयन किस तरह किया जा रहा है, यह देखने और जानने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रविवार सुबह स्मार्ट सिटी के कार्यों का जायजा लिया और दोपहर में सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने शहर में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सेवाओं में किए गए नवाचारों के लिए स्मार्ट सिटी के प्रयासों की सराहना की। साथ ही परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
हेरिटेज कंजर्वेशन परियोजनाओं की जानकारी ली
बैठक के दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं और केंद्र सरकार से प्राप्त अनुदान राशि से संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चरल इन्फॉर्मेशन सेंटर के संचालन और शहर की ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने के लिए चलाई जा रही हेरिटेज कंजर्वेशन परियोजनाओं की जानकारी ली।
मदन महल ईको जोन के विकास और शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर की भी सराहना की।
आधुनिक शहर की दिशा में बड़ा कदम
केंद्रीय मंत्री ने नान-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट, प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को आधुनिक शहर की दिशा में बड़ा कदम बताया। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।
बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ अरविंद शाह, अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, अशफाक परवेज कुरैशी, मनोज श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की सराहना
जबलपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कठौंदा स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सूखे और गीले कचरे से बिजली बनाने की तकनीक की जानकारी ली।
उन्होंने इसे एक अनुकरणीय मॉडल बताते हुए कहा कि इस तकनीक और कार्यप्रणाली को पूरे देश में लागू करने की आवश्यकता है। इसके अलावा उन्होंने सीएनडी प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और थ्री आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल) सेंटर का निरीक्षण किया और जबलपुर के स्वच्छता मॉडल की सराहना की।
Source link
#पर #दश #म #लग #ह #कचर #स #बजल #बनन #क #तकनक #जबलपर #पहच #कदरय #मतर #न #क #वसट #ट #एनरज #पलट #क #जमकर #तरफ



Post Comment