तालाबों ने भी साथ छोड़ना शुरू कर दिया है। हालत यह है कि शहर को रोजाना 30 एमएलडी पानी देने वाला यशवंत सागर लगभग आधा खाली हो चुका है। …और पढ़ें
HighLights
- लिंबोदी और छोटा बिलावली पूरी तरह से सूखे
- बिलावली तालाब में सिर्फ एक चौथाई पानी बचा है
- इनकी वजह से आसपास के क्षेत्र का भू-जल स्तर बेहतर बना रहता है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पानी को लेकर मचे हाहाकार के बीच तालाबों ने भी साथ छोड़ना शुरू कर दिया है। हालत यह है कि शहर को रोजाना 30 एमएलडी पानी देने वाला यशवंत सागर लगभग आधा खाली हो चुका है।
यही हालत सिरपुर तालाब के भी हैं। बिलावली तालाब में सिर्फ एक चौथाई पानी बचा है। लिंबोदी और छोटा बिलावली तालाब तो पूरी तरह से सूख चुके हैं।
यशवंत और बिलावली को छोड़कर बाकी तालाब शहर को भले ही पानी सप्लाइ नहीं करते, लेकिन इनकी वजह से आसपास के क्षेत्र का भू-जल स्तर बेहतर बना रहता है।
365 दिन भरपूर पानी देने वाले बोरिंग सूखने लगे हैं
तालाबों का स्तर कम होने का असर आसपास की कालोनियों में नजर आ रहा है। 365 दिन भरपूर पानी देने वाले बोरिंग सूखने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि तालाबों में जलस्तर जिस गति से कम हो रहा है वह चिंता की बात है।
बिजली लाइन मेंटेनेंस की वजह से छह टंकियां नहीं भराईं
बिजली कंपनी द्वारा लाइन मेंटेनेंस की वजह से बुधवार को शहर की छह टंकियों से होने वाले सप्लाइ प्रभावित रहेगा। मेंटेनेंस की वजह से मंगलवार सुबह करीब सात से दोपहर दो बजे तक गंभीर इंटेकवेल के सभी पंप बंद रहे। इस वजह से देवधरम फ़िल्टर स्टेशन पर पानी का पर्याप्त स्टोरेज नहीं हो सका। इस वजह से छह टंकियों से बुधवार को जलप्रदाय बाधित रहेगा।
ये हैं प्रभावित टंकियां – पल्हर नगर, बीएसएफ, किला मैदान, स्कीम 155, संगम नगर, गांधी नगर
भमोरी प्लाजा में किल्लत, रहवासियों ने विधायक से लगाई गुहार
भमोरी क्षेत्र स्थित भमोरी प्लाजा के रहवासियों ने विधायक रमेश मेंदोला को पत्र लिखकर पानी की किल्लत दूर करने की गुहार लगाई है। रहवासियों ने बताया कि पिछले लंबे समय से बिल्डिंग में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। बोरिंग सूख चुके हैं और नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस वजह से रहवासियों को दैनिक कार्यों में भारी कठिनाइ का सामना करना पड़ रहा है। टैंकर से भी पानी नहीं मिल पा रहा है। रहवासियों ने विधायक से जलापूर्ति सुचारू करने के लिए मांग की है।

इंदौर में जल संकट के बीच दूषित पानी की समस्या, 125 से ज्यादा बस्तियां और कॉलोनियां टैंकरों पर निर्भर
Source link
#भयवह #हलत #तलब #भ #छडन #लग #सथ #इदर #क #यशवत #सगर #सरपर #म #आध #त #बलवल #म #सरफ #एक #चथई #पन #बच



Post Comment