जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए छात्रावास एवं आश्रमों में निवासरत विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की दरों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
HighLights
- जनजातीय छात्रावास और आश्रमों में रहने वाले विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बढ़ाई
- बालक विद्यार्थियों को ₹1,720 और बालिका विद्यार्थियों को ₹1,770 प्रतिमाह
- नई दरें जुलाई 2026 से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लागू होंगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए छात्रावास एवं आश्रमों में निवासरत विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की दरों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
जुलाई से लागू होंगी नई दरें
विभाग के अनुसार प्रत्येक वर्ष मार्च माह के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आधार पर छात्रवृत्ति की दरें निर्धारित की जाती हैं। नई दरें जुलाई माह से, छात्रावास एवं आश्रम शुरू होने के साथ प्रभावी होंगी।
बालकों और बालिकाओं को मिलेगी बढ़ी हुई छात्रवृत्ति
नई व्यवस्था के तहत छात्रावास एवं आश्रमों में रहने वाले बालक विद्यार्थियों को 1,720 रुपये प्रतिमाह तथा बालिका विद्यार्थियों को 1,770 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य जनजातीय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है।
Source link
#मपर #म #छतरछतरओ #क #लए #बड #खबर #छतरवतत #दर #म #वदध #बलक #क #और #बलकओ #क #मलग #परतमह



Post Comment