पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने इस साल अब तक डॉ. अंबेडकर नगर (महू)-कटरा स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई है। …और पढ़ें
HighLights
- हर साल अप्रैल-जून में चलती थी महू-कटरा स्पेशल ट्रेन, इस बार घोषणा नहीं; यात्री नियमित ट्रेनों पर निर्भर
- मालवा एक्सप्रेस में भारी भीड़, कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल; पीआरओ बोले- मांग भेजी, स्वीकृति मिलते ही चलाएंगे
- इंदौर-देहरादून में भी ‘नो रूम’, तत्काल टिकट मिनटों में फुल; यात्रियों की मांग- स्पेशल ट्रेन या अतिरिक्त कोच जोड़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गर्मी की छुट्टियों के दौरान माता वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों को इस बार बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने इस साल डा. अंबेडकर नगर (महू)-कटरा स्पेशल ट्रेन का संचालन अब तक नहीं किया है। पिछले सात-आठ वर्षों से हर साल इस सीजन में स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है। स्पेशल ट्रेन नहीं चलने से नियमित ट्रेनों पर दबाव बहुत बढ़ गया।
यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। इंदौर-जम्मूतवी मार्ग पर सबसे प्रमुख ट्रेन मालवा एक्सप्रेस ही है, जिसमें इन दिनों भारी भीड़ देखी जा रही है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार मंडल द्वारा स्पेशल ट्रेन की मांग की गई है। स्पेशल ट्रेन की स्वीकृति मिलते ही परिचालन किया जाएगा।
स्पेशल ट्रेन नहीं चलने से बढ़ा दबाव
हर साल गर्मी के सीजन में रेलवे महू या इंदौर से कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाता था, जिससे यात्रियों को राहत मिलती थी। इस बार ऐसी कोई घोषणा नहीं होने से यात्रियों को मजबूरन नियमित ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ट्रेवल एजेंटों के अनुसार अप्रैल से जून के बीच वैष्णोदेवी जाने वालों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है, इस बार मांग के अनुरूप अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई है।

अतिरिक्त कोच या स्पेशल ट्रेन की मांग
यात्रियों ने रेलवे से मांग की है कि कटरा रूट पर जल्द स्पेशल ट्रेन चलाई जाए या नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएं, ताकि बढ़ती भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। कुल मिलाकर, धार्मिक पर्यटन के पीक सीजन में स्पेशल ट्रेन नहीं चलने से इंदौर और मालवा क्षेत्र के यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। अगर जल्द व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है।
Source link
#महकटर #सपशल #टरन #अब #तक #नह #मल #मलव #एकसपरस #पर #दबव #वटग #क #पर



Post Comment