आरोपी स्कीम-78 से पीछा कर रहे थे। भीड़ और पुलिसकर्मियों को देख कर छोड़ दिया। डीसीपी अमनसिंह राठौर ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम …और पढ़ें
HighLights
- हत्याकांड:आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम
- आरोपी स्कीम-78 से अभी का पीछा कर रहे थे
- भीड़ और पुलिसकर्मियों को देख कर छोड़ दिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भिंड के गुंडे अभितेंद्रसिंह उर्फ अभि तोमर के हत्यारों की तलाश में भिंड और ग्वालियर पुलिस भेजी गई है। आरोपी स्कीम-78 से अभी का पीछा कर रहे थे। भीड़ और पुलिसकर्मियों को देख कर छोड़ दिया। उधर जोन-2 के डीसीपी अमनसिंह राठौर ने आरोपितों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
एसीपी पराग सैनी के अनुसार अभी तोमर भिंड का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके विरुद्ध लूट,डकैती,हत्या सहित गंभीर धाराओं में 25 से ज्यादा अपराध पंजीबद्ध है। नवंबर 2024 में अभी ने साथी अंशू तोमर,बंटू यादव,छोटू राजावत सहित अन्य के साथ मिलकर विष्णु यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
करीब सात महीने पूर्व अभी जमानत पर छुटा और महालक्ष्मी नगर में रहने आ गया। वह कान्ट्रैक्टर का काम करने लगा था। उधर विष्णु का भाई गुलशन निवासी गोविंद नगर भिंड हत्या का बदला लेने के लिए अभी की जानकारी जुटा चुका था। एसीपी के अनुसार बुधवार को गुलशन साथियों के साथ इंदौर आया और अभी का पीछा करना शुरु कर दिया।
घटना के पूर्व अभी स्कीम-78 में द हब बिल्डिंग के समीप चाय पीने गया था। गुलशन उसको मारना चाहता था पर भीड़ और पुलिसकर्मियों को देख कर इरादा त्याग दिया। जैसे ही अभी गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर पहुंचा आरोपितों ने दनादन गोलियां चलाना शुरु कर दी।
गोली लगते ही थाने ले गए साथी
पुलिस ने जामना रोड़ भिंड निवासी अमन राजावत की शिकायत पर देर रात एफआईआर दर्ज कर ली। अमन के अनुसार वह दोस्त अंकित भदौरिया,उद्धभव त्रिपाठी के साथ कार में बैठा था। कुछ देर बाद अभी अपनी कार से आया और उसके पास बैठ गया। थोड़ी देर में गुलशन साथी गौरव जाटव,डीलू लहारिया व अन्य के साथ आया और दनादन फायरिंग शुरु कर दी। अभी को उसके साथी लहूलुहान अवस्था में कार से थाने ले गए। बाद में निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोपित गुलशन पर भी 15 से ज्यादा आपराधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस अभी के साथियों से भी पूछताछ कर रही है।
इंदौर में फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार बदमाशों ने भिंड के कांट्रेक्टर की गोली मारकर की हत्या
Source link
#हसटरशटर #गड #क #हतयर #क #तलश #म #भड #और #गवलयर #पहच #पलस #कर #रह #थ #पछ #भड #दख #छड #थ #मरन #क #इरद



Post Comment