×
6 वर्षीय बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, इंदौर के तलावली क्षेत्र की पाॅश टाउनशिप में वारदात

6 वर्षीय बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, इंदौर के तलावली क्षेत्र की पाॅश टाउनशिप में वारदात

बच्ची रोने लगी तो आरोपित आयुष ने उसे चांटा मारा। बाद में उसे स्कूटर से घर के बाहर छोड़ दिया। इस बीच रहवासियों एक आरोपित को पकड़ लिया और उसे कमरे में ब …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 12:10:24 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 12:10:24 AM (IST)

बच्‍ची से दुष्‍कर्म की कोशिश।

HighLights

  1. बच्ची रोने लगी तो आरोपित आयुष ने उसे चांटा मारा।
  2. बाद में उसे स्कूटर से घर के बाहर छोड़ दिया था।
  3. इस बीच रहवासियों एक आरोपित को पकड़ लिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तलावली क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय बच्ची को दो आरोपितों ने अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची को बेरहमी से पीटा और घर के बाहर छोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। रहवासियों ने ही एक आरोपित को कमरे में बंद कर लिया था। इस घटना से आक्रोशित 50 से अधिक रहवासी गुरुवार रात थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की।

लसूड़िया पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब आठ बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। कॉलोनी में रहने वाला आयुष पचौरी और अरविंद उसे करीब डेढ़ किमी दूर दूसरी टाउनशिप में ले गए और उसके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की।

बच्ची रोने लगी तो आरोपित आयुष ने उसे चांटा मारा। बाद में उसे स्कूटर से घर के बाहर छोड़ दिया। इस बीच रहवासियों एक आरोपित को पकड़ लिया और उसे कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल बच्ची अस्पताल में भर्ती है।

Source link
#वरषय #बचच #क #अगव #कर #समहक #दषकरम #क #कशश #इदर #क #तलवल #कषतर #क #पश #टउनशप #म #वरदत

Post Comment