×
इंदौर: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कृत्य करने वाले दुष्कर्मी को कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा

इंदौर: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कृत्य करने वाले दुष्कर्मी को कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा

शादी के नाम पर झांसा देकर दुष्कर्मी कई बार दुष्कर्म कर चुका है। बाद में उसने कहा कि उसके माता-पिता राजी नहीं है इसलिए वह उसके साथ शादी नहीं कर सकता। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 10 May 2026 09:20:49 AM (IST)Updated Date: Sun, 10 May 2026 09:20:49 AM (IST)

दुष्कर्मी को कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. कोर्ट ने दुष्कर्मी पर 20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है
  2. पीड़िता ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया
  3. आरोपी और वह एक ही समाज के होने से समाज में कार्यकमों में आने-जाने से उनकी जान पहचान हो गयी थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी को विशेष न्यायालय ने 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने दुष्कर्मी पर 20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट ने पीड़ित प्रतिकर योजना के अंतर्गत पीड़िता को हुई शारीरिक एवं मानसिक क्षति को देखते हुए उसे चार लाख रुपये की राशि दिलवाए जाने की अनुशंसा भी की है।

13 मार्च 2023 को पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी मनीष ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी और वह एक ही समाज के होने से समाज में कार्यकमों में आने-जाने से उनकी जान पहचान हो गयी थी।

शादी के नाम पर झांसा देकर दुष्कर्मी वर्ष 2017 से उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। बाद में उसने कहा कि उसके माता-पिता राजी नहीं है इसलिए वह उसके साथ शादी नहीं कर सकता। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। विशेष न्यायाधीश रमा जयंत मित्तल ने प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए दुष्कर्मी मनीष को 20 वर्ष कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

महिला से अश्लील हरकत, घर में घुसकर मारपीट

इंदौर। कालोनी में रहने वाले दो बदमाशों ने महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत की। महिला के घर में घुस कर छेड़छाड़ की और मारपीट कर दी। तेजाजी नगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार घटना बिलावली तालाब के समीप की है। आरोपित बाबू कुशवाह और दीपक कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

चोर ने पेड़ पर चढ़कर दुकान में सेंध लगाई

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में चोर पान दुकान साफ कर गया। चोर ने पेड़ पर चढ़ कर दुकान को निशाना बनाया है। कनाड़िया पुलिस जांच कर रही है। घटना संपत हिल्स कालोनी बिचौली मर्दाना की है। भवानी पुत्र उम्मेदसिंह द्वारा रिपोर्ट लिखवाई है। उसकी रजवाड़ी पान के नाम से दुकान है। बदमाश पेड़ पर चढ़ कर दुकान की छत पर पहुंचा और टीन की चद्दर हटाकर रुपये व सामान चुरा कर ले गया।

ड्यूटी से गायब रहने पर कर्मचारियों की नहीं छीन सकते नौकरी, MP High Court का फैसला

Source link
#इदर #शद #क #झस #दकर #नबलग #स #दषकतय #करन #वल #दषकरम #क #करट #न #सनई #वरष #करवस #क #सज

Previous post

इंदौर: ट्रेन में यात्रा से पूर्व बदल सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन, ऑनलाइन मिलती है सुविधा

Next post

मां-बेटी किडनैपिंग केस की पीड़िता बोली- दबाव में बनवाया वीडियो: बहन का आरोप- देह व्यापार में धकेलना चाहता था; मुख्य आरोपी गुजरात बॉर्डर से गिरफ्तार – Shivpuri News

Post Comment