साइबर अपराधियों ने एक युवक का बैंक खाता खाली कर दिया। …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साइबर अपराधियों ने एक युवक का बैंक खाता खाली कर दिया। उसके मोबाइल पर न तो बैंक का ओटीपी आया और न ही कोई मैसेज मिला। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर खाते का बैलेंस देखकर युवक चौंक गया। सराफा पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को आशंका है कि मोबाइल हैक कर खाते से रुपये निकाले गए हैं।
क्या है मामला
सराफा पुलिस के अनुसार शक्कर बाजार निवासी 19 वर्षीय वंश ललित श्रीमाल के साथ धोखाधड़ी हुई है। वंश का इतवारिया बाजार स्थित एसबीआई बैंक में खाता है। उसने गाड़ी खरीदने के लिए खाते में रुपये जमा कर रखे थे।
स्टेटमेंट निकालने पर पता चला
23 अप्रैल को वह लोन के लिए स्टेटमेंट निकालने बैंक पहुंचा, तब उसे पता चला कि उसके खाते से 7 लाख 19 हजार रुपये निकल चुके हैं। ट्रांजेक्शन 31 दिसंबर 2025 से 18 अप्रैल 2026 के बीच हुए हैं।
वंश के अनुसार बदमाशों ने अलग-अलग यूपीआई माध्यम से रुपये निकाले, लेकिन एक बार भी उसके मोबाइल पर ओटीपी या मैसेज नहीं आया। साइबर हेल्पलाइन पर की गई शिकायत के आधार पर शनिवार को अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।
Source link
#गड #खरदन #क #लए #जड #थ #पस #बलस #चक #कय #त #उड #हश #इदर #म #बन #OTP #खल #ह #गय #बक #अकउट



Post Comment