दरअसल, इंदौर से यह सातवीं स्पेशल ट्रेन होगी। इंदौर से फिलहाल दिल्ली, मुंबई, पुणे, पटना और श्रीगंगानगर के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अब एक …और पढ़ें
HighLights
- फिलहाल इंदौर से दिल्ली, मुंबई, पुणे, पटना, श्रीगंगानगर ट्रेनें चल रही हैं
- यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे इंदौर को एक और स्पेशल ट्रेन की सुविधा देने जा रहा है
- रेलवे ने इंदौर-सूबेदारगंज (प्रयागराज) द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ के चलते ट्रेनों पर बढ़ते दबाव एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग इंदौर को एक और स्पेशल ट्रेन की सुविधा देने जा रहा है। रेलवे ने इंदौर-सूबेदारगंज (प्रयागराज) द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को सुविधा होगी।
सूबेदारगंज से स्पेशल ट्रेन 15 जून से 28 सितंबर तक हर सोमवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन 16 जून से 29 सितंबर तक हर मंगलवार और शनिवार को चलेगी।
दरअसल, इंदौर से यह सातवीं स्पेशल ट्रेन होगी। इंदौर से फिलहाल दिल्ली, मुंबई, पुणे, पटना और श्रीगंगानगर के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अब एक और रूट पर स्पेशल ट्रेन चलेगी।
यह रहेगा ट्रेन का शेड्यूल
- ट्रेन 04169 सूबेदारगंज से सुबह 5 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:55 बजे इंदौर पहुंचेगी।
- ट्रेन 04170 इंदौर से रात 8:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल फतेहपुर, गोविंपुरी, ग्वालियर, शिवपुरी आदि स्टेशनों पर रुकेगी।
- 23.55 घंटे में सफर करेगी पूरा
- इंदौर-सूबेदारगंज के बीच दूरी- 991.27 किमी
- 04169 का यात्रा समय- 23 घंटे 55 मिनट
- 04170 का यात्रा समय- 23 घंटे 30 मिनट
ये स्पेशल ट्रेनें पहले से हैं
- इंदौर-मुंबई एसी एक्सप्रेस दो ट्रेनें
- इंदौर-पटना
- इंदौर-खड़की (पुणे)
- इंदौर-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
- इंदौर-दिल्ली
इन सभी स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने की मांग जीएम के साथ हुई बैठक में भी उठी थी। स्पेशल ट्रेन के चलने से इंदौर और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को एक और गाड़ी की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को सफर करने के लिए एक और विकल्प होगा। इससे इस रूट पर ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम करने में कुछ सहायता मिलेगी।
Source link
#इदर #क #रलव #क #बड #तहफ #जन #स #चलग #इदरसबदरगज #सपशल #टरन #दख #पर #शडयल



Post Comment