इंदौर में मेट्रो रूट के विस्तार का शुभांरभ कार्यक्रम होना था लेकिन इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के भूमिपूजन कार्यक्रम के चलते इसे स्थगित कर दिया गया।दरअसल, दोपहर बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पंजाब के कार्यक्रमों में शामिल होना था, जिसके कारण नए विस्तार रूट का शुभारंभ नहीं हो सका। अब मेट्रो ट्रेन का नए सिरे से सेफ्टी ऑडिट होगा। इसमें एक माह से अधिक का समय लग सकता है, क्योंकि मेट्रो ट्रेन के कमर्शियल रन की मियाद 24 जून को समाप्त हो रही है।
इंदौर मेट्रो के 17 किलोमीटर हिस्से तक संचालन की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। रोजाना सात से आठ बार ट्रायल रन किया जा रहा था, लेकिन अब ट्रायल टल गया है। ऐसे में लगभग तीन माह बाद केंद्र सरकार के मंत्री की मौजूदगी में 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो संचालन शुरू होने की संभावना थी। अभी करीब छह किलोमीटर ही इंदौर मेट्रो का संचालन हो रहा है।
नए विस्तार रूट का लोकार्पण टलने से मेट्रो स्टेशनों के शेष काम को पूरा करने के लिए भी अतिरिक्त समय मिल गया है। नए सिरे से सेफ्टी ऑडिट के लिए दिल्ली से टीम आएगी और इस प्रक्रिया में लगभग एक माह का समय लगेगा। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इसके लिए आवेदन दे दिया है।
फिलहाल पार्टियों के काम आ रही ट्रेन
इंदौर मेट्रो का संचालन फिलहाल छह किलोमीटर हिस्से में हो रहा है। आबादी क्षेत्र न होने के कारण इसमें यात्रियों की आवाजाही नहीं है, लेकिन मेट्रो ट्रेन फिलहाल पार्टियों के आयोजन के काम आ रही है। मेट्रो कोच और स्टेशनों को मेट्रो कॉरपोरेशन द्वारा पार्टियों के लिए दिया जाने लगा है, जिसकी फीस पांच से सात हजार रुपये तय की गई है। अब तक दो पार्टियां मेट्रो कोच में आयोजित भी हो चुकी हैं।
Source link
#Indore #गरन #फलड #करडर #क #करण #अटक #इदर #मटर #क #वसतर #अब #फर #स #हग #ऑडट



Post Comment