साइबर अपराधियों ने क्रिप्टो करेंसी खरीदने-बेचने और मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। साइबर हेल्पलाइन-1930 पर की शिकायत के बाद एमजी रोड पुलिस ने…और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साइबर अपराधियों ने क्रिप्टो करेंसी खरीदने-बेचने और मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। साइबर हेल्पलाइन-1930 पर की शिकायत के बाद एमजी रोड पुलिस ने केस दर्ज किया है। कारोबारी को विदेशी नंबरों से कॉल आया था। वॉट्सऐप ग्रुप में भी शामिल कर लिया गया था। एसआई सचिन त्रिपाठी के अनुसार इमली बाजार (राजवाड़ा) निवासी संजय कंचनलाल ओसवाल द्वारा रिपोर्ट की गई है। नई दिल्ली के सैम्यूल और तरुण खन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
विदेशी नंबर से आया कॉल, लूनो ऐप का कर्मचारी बताकर वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा
संजय का रेडीमेड कपड़ों का होलसेल कारोबार है। उसने पुलिस को बताया कि फरवरी माह में विदेशी नंबरों से कॉल आया था। आरोपी ने क्रिप्टो करेंसी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘लूनो’ का कर्मचारी बताया और निवेश के संबंध में चर्चा की। आरोपी ने एक लिंक भेजी और लूनो के वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया। लिंक भेज कर संजय का रजिस्ट्रेशन करवा दिया और सबसे पहले 10 हजार रुपये से ट्रेडिंग की शुरुआत की।
Source link
#इदर #म #बड #फरड.. #करपट #करस #म #नवश #पर #मनफ #क #ललच #रडमड #कपड #करबर #स #लख #ठग



Post Comment