एयर इंडिया एक्सप्रेस 15 जुलाई से इंदौर और अबू धाबी के बीच सीधी उड़ान शुरू कर रही है। इस नई सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। उद्घाटन क…और पढ़ें
HighLights
- शारजाह की जगह आबू धाबी जाएगी उड़ान, सप्ताह में चार दिन संचालन
- मध्यप्रदेश के यात्रियों को दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े हवाई अड्डों पर निर्भर हुए बिना सीधे अंतरराष्ट्रीय यात्रा का विकल्प मिलेगा
- दुबई जाने वाले यात्रियों को अब अबू धाबी पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से करीब 140 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। करीब साढ़े चार माह के लंबे इंतजार के बाद इंदौर की अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा मंगलवार से नए गंतव्य के साथ फिर पटरी पर लौट रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस 15 जुलाई से इंदौर और अबू धाबी के बीच सीधी उड़ान शुरू कर रही है। इस नई सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम पुराने टर्मिनल भवन में आयोजित होगा, जबकि विमान वर्तमान टर्मिनल से रवाना किया जाएगा।
दुनिया के 80 से अधिक शहरों तक यात्रियों की कनेक्टिविटी आसान होगी
नई उड़ान से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ-साथ यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व के 80 से अधिक शहरों तक यात्रियों की कनेक्टिविटी पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी। फरवरी के अंत में बंद हुई शारजाह उड़ान को दोबारा शुरू करने के कई प्रयास हुए, लेकिन संचालन लगातार टलता रहा। अब एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शारजाह के स्थान पर अबू धाबी को नया अंतरराष्ट्रीय गंतव्य बनाया है। इससे मध्यप्रदेश के यात्रियों को दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े हवाई अड्डों पर निर्भर हुए बिना सीधे अंतरराष्ट्रीय यात्रा का विकल्प मिलेगा।
अबू धाबी का जायद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दुनिया के प्रमुख एविएशन हब में शामिल है, जहां से यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व के अनेक शहरों के लिए सुविधाजनक कनेक्टिंग उड़ानें उपलब्ध हैं। इसका लाभ विशेष रूप से व्यापारियों, विद्यार्थियों, प्रवासी भारतीय परिवारों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े यात्रियों को मिलने की उम्मीद है।
हालांकि दुबई जाने वाले यात्रियों को अब अबू धाबी पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से करीब 140 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी, जिसमें लगभग डेढ़ से दो घंटे का समय लगेगा। यह उड़ान सप्ताह में चार दिन संचालित होगी। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को विमान शाम 7:50 बजे इंदौर से रवाना होगा, जबकि रविवार को रात 8:50 बजे उड़ान भरेगा। वापसी में सोमवार, गुरुवार और शनिवार को विमान सुबह 3:20 बजे इंदौर पहुंचेगा, जबकि रविवार की वापसी उड़ान सुबह 4:20 बजे इंदौर पहुंचेगी।
Source link
#इदर #क #फर #मल #अतररषटरय #उडन #आज #सएम #करग #शभरभ #अब #धब #क #लए #सपतह #म #चर #दन #सचलन



Post Comment