दतिया में 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने पूर्व मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का पटखनी दी थी। उस दौरान दतिया में 80.2 प्रतिशत वोटिंग हुई, इसमें 2098 कुल पोस्टल वोट सहित कुल 176759 वोट डले। चुनाव में 17 अभ्यर्थी मैदान में रहे। तब कांग्रेस के भारती के नाम 50.34 फीसदी वोटर्स ने अपना समर्थन दिया था। वहीं भाजपा की ओर से मैदान पर रहे पूर्व मंत्री मिश्रा 45.96 फीसदी वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वोटिंग के दौरान कई ऐसे स्थानों पर कांग्रेस ने लीड की जो भाजपा का गढ़ मानी जाती थीं।
#कगरस #क #मल #थ #परतशत #स #जयद #वट #दतय #म #कड #टककर #क #बच #बजप #क #एक #और #चनत #Tough #Contest #Bjp #Congress #Datia #Election



Post Comment