इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र आंदोलन के पहले ही दिन इस्तीफे की पेशकश कर द…और पढ़ें
HighLights
- विदेशी साजिश नाकाम करने वाला कदम बताया इस्तीफा
- कांग्रेस पर आंदोलन का राजनीतिकरण करने का आरोप
- राहुल गांधी को आरएसएस समझने की सलाह दी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन शुरू होने के पहले ही दिन धर्मेंद्र प्रधान ने अपना त्यागपत्र देने का प्रस्ताव पार्टी के सामने रख दिया था।
उस समय भाजपा ने इसे स्वीकार नहीं किया, लेकिन बाद में परिस्थितियां बदलने पर पार्टी ने त्यागपत्र का निर्णय लिया। इसके बाद प्रधान ने बिना किसी देरी के पद छोड़ दिया। विजयवर्गीय ने इसे एक अनुशासित भाजपा कार्यकर्ता की पहचान बताया।
पौधरोपण अभियान के दौरान दिया बयान
रविवार को इंदौर में पौधरोपण अभियान की शुरुआत के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का त्यागपत्र उन ताकतों की साजिश को विफल करने वाला कदम साबित हुआ, जो छात्र आंदोलन के माध्यम से देश में अस्थिरता और हिंसा फैलाने का प्रयास कर रही थीं। उन्होंने दावा किया कि कुछ विदेशी ताकतें भारत को बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी स्थिति में धकेलना चाहती थीं, लेकिन त्यागपत्र के फैसले ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
कांग्रेस पर साधा निशाना
कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद विपक्ष निराश और हताश था तथा उसे छात्र आंदोलन में राजनीतिक अवसर दिखाई दिया। उनके अनुसार, छात्र आंदोलन में कांग्रेस सहित किसी भी विपक्षी दल की कोई भूमिका नहीं थी। विपक्ष के नेता केवल राजनीतिक कारणों से छात्रों के पीछे खड़े हो गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि पड़ोसी के घर बच्चा पैदा हो जाए और कांग्रेस ढोल बजाने लगे, तो उसमें उसकी कोई भूमिका नहीं हो जाती।
राहुल गांधी को दी RSS समझने की सलाह
विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को समझने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि आरएसएस नहीं होता तो देश की स्थिति की कल्पना करना भी कठिन होता। उनके अनुसार, आज देश जिस व्यवस्था और अनुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे आरएसएस के स्वयंसेवकों की वर्षों की मेहनत और समर्पण है।
Source link
#Protest #क #पहल #ह #दन #धरमदर #परधन #न #द #दय #थ #इसतफ #क #परसतव #BJP #न #बद #म #लय #फसल #कलश #वजयवरगय #क #बड #बयन



Post Comment