×
इंदौर में कांवड़ियों के लिए बदला ट्रैफिक प्लान, खंडवा रोड पर भारी वाहनों की नो एंट्री, राऊ-एबी रोड रहेगा वैकल्पिक मार्ग

इंदौर में कांवड़ियों के लिए बदला ट्रैफिक प्लान, खंडवा रोड पर भारी वाहनों की नो एंट्री, राऊ-एबी रोड रहेगा वैकल्पिक मार्ग

श्रावण मास को देखते हुए कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर खंडवा रोड पर भारी माल वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। इस संबंध में जारी प्रतिब…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 10:54:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 10:54:00 PM (IST)

खंडवा रोड पर भारी वाहनों की नो एंट्री। (AI Generated Image)

HighLights

  1. सुबह छह से रात 12 बजे तक 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा प्रतिबंध
  2. खंडवा रोड पर भारी मालवाहन वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध में संशोधन
  3. इंदौर-खंडवा मार्ग पर 28 अगस्त तक प्रतिबंधित रहेंगे ट्रक और भारी मालवाहक

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। श्रावण मास को देखते हुए कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर खंडवा रोड पर भारी माल वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। इस संबंध में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के समय में आंशिक संशोधन किया है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शिवम वर्मा द्वारा मोटरयान अधिनियम के तहत जारी आदेशानुसार, श्रावण मास के दौरान खंडवा रोड कांवड़ यात्रा मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर समयबद्ध प्रतिबंध लगाया है।

प्रतिबंध का समय और वैकल्पिक मार्ग

प्रतिबंधानुसार इंदौर से खंडवा की ओर एवं खंडवा से इंदौर की ओर आने-जाने वाले ट्रक/भार वाहक वाहनों की आवाजाही सुबह छह से रात 12 बजे तक 30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रतिबंधित रहेगी। उक्त वाहन तेजाजी नगर इंदौर से राऊ गोल चौराहा होते हुए एबी रोड से मानपुर एवं बलकवाड़ा होकर देशगांव की ओर जा सकेंगे।

प्रतिबंध आमजन की सुरक्षा और कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए लगाया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#इदर #म #कवडय #क #लए #बदल #टरफक #पलन #खडव #रड #पर #भर #वहन #क #न #एटर #रऊएब #रड #रहग #वकलपक #मरग

Post Comment