शहर में रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन मैदानी स्थिति अलग नजर आती है। एक नंबर प्लेटफार्म परिसर में प्रवेश क…और पढ़ें
HighLights
- एक नंबर प्लेटफार्म परिसर में प्रवेश और निकास के दोनों तरफ अवैध रूप से ऑटो खड़े रहते हैं
- स्टेशन में परिजनों को निजी वाहनों से छोड़ने आने वाहन चालकों को आवागमन में परेशान होना पड़ता है
- कई यात्रियों को पांच व छह नं. प्लेटफार्म की जानकारी नहीं होने से परेशान होते रहते हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शहर में रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन मैदानी स्थिति अलग नजर आती है। एक नंबर प्लेटफार्म परिसर में प्रवेश करते ही यात्रियों को प्रवेश करते ही यातायात की समस्याओं से जूझते नजर आए।
प्रवेश और निकास के दोनों तरफ अवैध रूप से ऑटो खड़े रहते हैं। इसके कारण स्टेशन में परिजनों को निजी वाहनों से छोड़ने आने वाहन चालकों को आवागमन में परेशान होना पड़ता है। वहीं, सुरक्षा के लिहाल से यात्रियों के सामान की जांच करने वाली मशीन पिछले लंबे समय से बंद पड़ी हुई है। इस गंभीर लापरवाही के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। कई यात्रियों को पांच व छह नं. प्लेटफार्म की जानकारी नहीं होने से परेशान होते नजर आए।
इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य के चलते एक नंबर प्लेटफार्म के बाहरी परिसर में वाहनों पार्किंग क्षेत्र को शेड लगाकर बंद कर दिया गया है। इसके कारण वाहनों की पार्किंग की बहुत समस्या हो गई है। परिजनों को ट्रेन में बिठाने के लिए आने वाले वाहन चालकों को परिसर में प्रवेश करते ही यातायात बाधित होने की समस्या से जूझना पड़ता है। निकासी के समय अवैध रूप से आटो वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है।
जीआरपी पुलिस दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई करती है, लेकिन चारपहिया व आटो चालकों पर कार्रवाई नहीं करती है। वहीं, सुरक्षा के लिहाल से यात्रियों के सामान की जांच करने वाली मशीन पिछले लंबे समय से बंद पड़ी हुई है। 15 अगस्त भी नजदीक है, ऐसे में स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे है।
एक बड़ी परेशान नजर आई कि जिन यात्रियों को ट्रेन पांच व छह नंबर प्लेटफार्म से पकड़ना होती है, वो भी जानकारी के अभाव में चार नंबर प्लेटफार्म पर पहुंच जाते है। जब उनको पता चलता है कि पांच व छह प्लेटफार्म दूर है, तो ट्रेन छूटने के डर से भागते दौड़ते हुए नजर आए। इसका आटो चालक व ई-रिक्शा चालक मनमर्जी से पैसा वसूल लेते हैं। जनसंपर्क अधिकारी के कार्यालय के बाहर यात्री बैठे और आराम करते हुए नजर आए। उधर, वातानुकूल प्रतीक्षा कक्ष, शयनयान श्रेणी, एस्केलेटर, साफ-सफाई, बैठने, पीने के पानी की व्यवस्था उचित नजर आई।
कमियों को करेंगे दूर
इंदौर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं से संबंधित सभी प्रकार के मद सुचारू रूप से कार्यशील है। साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं को लेकर नियमित रूप से रखरखाव किया जा रहा है। कोई कमी है तो तुरंत कार्रवाई कर सुधार किया जाएगा। -मुकेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम मंडल
यात्री सुविधाओं के लिए खड़े रहते है ऑटो
स्टेशन परिसर में शेड लगा दिए गए हैं, जिससे पार्किंग की समस्या हो गई है। स्टेशन परिसर में यात्रियाें की सुविधाओं के लिए ऑटो खड़े रहते है। स्टेशन परिसर में दो मिनिट से ज्यादा किसी को चार पहिया वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं है। – रश्मि पाटीदार, टीआई, जीआरपी
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, भोपाल रेलवे स्टेशन का सुधरेगा यार्ड, रफ्तार पकड़ेगी ट्रेनों की आवाजाही
Source link
#इदर #रलव #सटशन #क #बहर #परकग #क #समसय #पच #व #छह #न #पलटफरम #क #जनकर #नह #हन #स #परशन #हत #ह #यतर



Post Comment