×
Indore: पार्षद पुत्र ने की दफ्तर में घुसकर निगमकर्मी के साथ मारपीट, कर्मचारियो ने किया काम बंद

Indore: पार्षद पुत्र ने की दफ्तर में घुसकर निगमकर्मी के साथ मारपीट, कर्मचारियो ने किया काम बंद

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र की पानी की टंकी पर तैनात कर्मचारी को पार्षद पुत्र और उसके साथियों ने पीट दिया। इस घटना से आहत अन्य कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। इस कारण आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई। यह घटनाक्रम सीसीटीवी में भी कैद हो गया, हालांकि इस घटनाक्रम का मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। पिटाई करने वाले अमित सोनी के पिता, पार्षद बालमुकुंद सोनी का कहना है कि कर्मचारी टंकी पर वाल्वमेन का काम करता है और वह शराब के नशे में थे और मेरे बेटे पर पानी चोरी करने का आरोप लगा रहा था।

 

विजय नगर क्षेत्र की 114 पानी की टंकी पर कर्मचारी अभिषेक तैनात है। रात को दफ्तर में अमित सोनी और उसके साथी घुसे और कहासुनी के बाद उन्होंने अभिषेक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वे वहीं नहीं रुके और कर्मचारी पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिया। उसके साथ झूमाझटकी भी की। बाद में दूसरे कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर अभिषेक को छुड़वाया।

 

बुधवार सुबह जब मारपीट की घटना दूसरे कर्मचारियों को पता चली तो उन्होंने घटना के विरोध में काम नहीं किया। ये कर्मचारी वाल्व ऑपरेट करने और जलापूर्ति से जुड़े काम देखते हैं। काम बंद करने के कारण जब नल नहीं आए तो शिकायत नगर निगम कंट्रोल रूम तक पहुंची।

 

इसके बाद अफसरों ने मामले की जानकारी जुटाई। इस घटना के विरोध में कुछ कर्मचारी लसुडिया थाने भी गए थे, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं हुई। इस घटना को लेकर पार्षद बालमुकुंद सोनी ने कहा कि कर्मचारी अभिषेक को लेकर पहले भी कई बार शिकायत आ चुकी है। वह नशा करता है। नशे के दौरान ही उसने मेरे बेटे को बुरा-भला कहना शुरू कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था।

Source link
#Indore #परषद #पतर #न #क #दफतर #म #घसकर #नगमकरम #क #सथ #मरपट #करमचरय #न #कय #कम #बद

Post Comment