Indore Gold Market: बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि निकट अवधि में सोने का रुझान सतर्क से नकारात्मक बना हुआ है। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और वित्तीय बाजा …और पढ़ें
HighLights
- बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों मेंगिरावट देखने को मिली है।
- सोना केडबरी 1700 रुपये टूटकर 146500 रुपये प्रति दस ग्राम रही।
- चांदी चौरसा 7500 रुपये घठकर 235500 रुपये प्रति किलो रह गई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अमेरिका के केंद्रीय बैंक (फेड रिर्जव) द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच बुधवार को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बुलियन मार्केट पुरी तरह क्रैश हुआ। महंगाई संबंधी चिंताओं और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं से कुछ हद तक कमजोर दिखाई दिया।
बुधवार को कामेक्स पर सोना वायदा 165 डालर टूटकर 4165 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 445 सेंट घटकर 63.90 डालर प्रति औंस रह गई जिससे भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। इंदौर में सोना केडबरी 1700 रुपये टूटकर 146500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 7500 रुपये घठकर 235500 रुपये प्रति किलो रह गई।
ज्वेलर्स का कहना है कि अमेरिकी डालर की मजबूती और पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने महंगाई की चिंताओं को और बढ़ाया है। इसी वजह से बाजार में यह उम्मीद मजबूत हुई है कि फेड रिर्जव लंबे समय तक ब्याज दरों को ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकता है।
डालर में मजबूती आने से अन्य मुद्राओं का उपयोग करने वाले निवेशकों के लिए सोना अधिक महंगा हो जाता है, जिससे मांग पर असर पड़ता है। सीएमई फेडवाच टूल के अनुसार, कारोबारियों के बीच दिसंबर तक अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना 70 प्रतिशत से अधिक आंकी जा रही है।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि निकट अवधि में सोने का रुझान सतर्क से नकारात्मक बना हुआ है। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और वित्तीय बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव आगे भी कीमतों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कॉमेक्स वायदा- सोना वायदा 4165 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 4258 डॉलर और नीचे में 4161 डॉलर प्रति औंस और चांदी 63.90 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 65.32 डालर और नीचे में 63.39 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव– सोना केडबरी रवा नकद में 146500, सोना आरटीजीएस में 145650 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 133500 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। मंगलवार को सोना 148200 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 235500, चांदी आरटीजीएस 237000 चांदी टंच 236000 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2720 रु. प्रति नग बिका। मंगलवार को चांदी 243000 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#Indore #Gold #Market #इदर #म #सन #चद #रपय #हई #ससत #अतररषटरय #बलयन #मरकट #करश


.jpg?ssl=1)
Post Comment