देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर लीक विवाद और पिछले कई हफ्तों से चल रहे भारी विरोध प्रदर्शनों और चौतरफा दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की जानकारी मिलते ही इंदौर में हो रहे छात्र आंदोलन में जश्न मनने लगा है।
प्रधानमंत्री को सौंपा त्यागपत्र
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। मेडिकल छात्रों के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही थी और इस इस्तीफे को परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।
इंदौर के भंवरकुआं पर छात्रों में खुशी
बता दें कि, पेपर लीक के बाद विपक्षी दलों ने शुरू से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और छात्र भी अपने फैसले पर अड़े रहे। आज सरकार और विपक्षी नेताओं के बीच तीसरे दौर की वार्ता से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा सौंपा है। इस्तीफे की जानकारी मिलते ही आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच जश्न का माहौल है। इंदौर के भंवरकुआं पर छात्र जश्न मना रहे हैं। हल्की बारिश के बीच छात्रों ने नाचना और नारे लगाना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में युवाओं के साथ बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं।
Source link
#Indore #News #धरमदर #परधन #क #इसतफ #क #बद #इदर #म #जशन #छतर #आदलन #खतम



Post Comment