नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने आगामी परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल में बदलाव किया है। शुक्रवार को आयोग ने परीक्षाओं की संशोधित समय सारणी जारी की है, जिसमें दिसंबर तक होने वाली सभी परीक्षाओं की तारीख तय कर दी।
17 मई को सहायक कुल सचिव भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। 12 में से 4 पद सामान्य वर्ग, 3 ओबीसी, 2 एससी, 2 एसटी और 1 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित है। इन पदों के लिए 12 हजार उम्मीदवार सम्मिलित होंगे।
चार शहरों में होगी परीक्षा
इसके लिए प्रदेशभर के चार शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में उम्मीदवार परीक्षा दे सकेंगे। ऑफलाइन पद्धति से ओएमआर शीट पर परीक्षा करवाई जाएगी। दो पेपर रखे गए हैं और गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।
आयोग ने उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना होगा। देर से आने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ये है संशोधित परीक्षा शेड्यूल
12 जुलाई: सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2025 (पहले चरण में छह विषय)
2 अगस्त: सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2025 (दूसरे चरण में छह विषय)
2 अगस्त: पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ परीक्षा 2025
30 अगस्त: सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2025 (तीसरे चरण में पांच विषय)
7 से 12 सितंबर: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026
20 सितंबर: सहायक नगर नियोजक परीक्षा 2026
20 सितंबर: विशेषज्ञ आयुर्वेद परीक्षा 2026
27 सितंबर: राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026
4 अक्टूबर: आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी परीक्षा 2026
18 अक्टूबर: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2025
18 अक्टूबर: सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2025 (चौथे चरण में दो विषय)
22 नवंबर: सहायक संचालक किसान कल्याण परीक्षा 2025
22 नवंबर: वैज्ञानिक अधिकारी के तीन पदों के लिए परीक्षा
Source link
#MPPSC #Revised #Schedule #एमपपएसस #न #जर #कय #नय #परकष #शडयल #जन #कब #हग #एगजम



Post Comment