×
Petrol Diesel Price Hike: इंदौर में 10 दिन के भीतर 5 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, तीसरी बार बढ़े दाम

Petrol Diesel Price Hike: इंदौर में 10 दिन के भीतर 5 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, तीसरी बार बढ़े दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 23 May 2026 09:42:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 09:47:21 PM (IST)

10 दिन के भीतर 5 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल( फाइल फोटो)

HighLights

  1. मई महीने में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
  2. पेट्रोल 5.16 रुपये और डीजल 4.97 रुपये महंगा हुआ
  3. हालात और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का अस

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पेट्रोलियम कंपनियों ने शनिवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। मई महीने में यह तीसरी बार है, जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।

94 पैसे की बढोतरी

इंदौर में पेट्रोल की कीमत में 94 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जिसके बाद सामान्य पेट्रोल 111.70 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल के दाम में 95 पैसे की बढ़ोतरी के साथ इसकी कीमत 96.90 रुपये प्रति लीटर हो गई है। प्रीमियम श्रेणी का स्पीड पेट्रोल अब 121.45 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा।

कीमतें बढ़ाने का दबाव बना हुआ

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद बने अस्थिर हालात के चलते ईंधन की कीमतें बढ़ाने का दबाव बना हुआ था। ऐसे में कंपनियां एकमुश्त वृद्धि के बजाय धीरे-धीरे दाम बढ़ा रही हैं।

सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल 3.27 रुपये और डीजल 3.28 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया था। इसके बाद 19 मई को भी पेट्रोल में 95 पैसे और डीजल में 93 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

10 दिनों में इतना बढ़ा दाम

बीते 10 दिनों में इंदौर में पेट्रोल कुल 5.16 रुपये और डीजल 4.97 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ते ईंधन दामों से परिवहन लागत और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि 14 मई तक इंदौर में पेट्रोल 106.54 रुपये और डीजल 91.93 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था।

Source link
#Petrol #Diesel #Price #Hike #इदर #म #दन #क #भतर #रपय #महग #हआ #पटरलडजल #तसर #बर #बढ #दम

Previous post

Khabaron Ke Khiladi: सड़क पर नमाज पर मचा बवाल, विश्लेषकों ने बताया अपने मतदाता को कैसे साध रहे योगी और अखिलेश

Next post

निर्माणाधीन बिल्डिंग में ग्रीन नेट नहीं, ₹50 हजार का जुर्माना: भोपाल के स्मार्ट सिटी एरिया में कार्रवाई; फुटपाथ पर रखा था मटेरियल – Bhopal News

Post Comment