सरकार ने 100 से अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर शामिल हैं। …और पढ़ें
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया भोपाल। प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के थोकबंद तबादले कर दिए हैं। इसमें कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम प्रतुल चंद्र सिन्हा को उपसचिव स्वास्थ्य बनाया गया है।
किरण गुप्ता उप सचिव योजना आर्थिक सांख्यिकी, मुकुल कुमार गुप्ता उप सचिव श्रम, मनोज कुमार वर्मा उप सचिव सामान्य प्रशासन, लता शरणागत उप सचिव महिला एवं बाल विकास, दीपक कुमार वैद्य उप सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, संजू कुमारी उप सचिव राज्य निर्वाचन आयोग, नरेंद्र नाथ पांडे उप सचिव जल संसाधन,
मनोज चौरसिया मुख्य प्रशासकीय अधिकारी हाउसिंग बोर्ड, दिनेश सिंह तोमर उप सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, वीरेंद्र सिंह दांगी उप सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, जमील खान उप सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राधेश्याम बघेल मुख्य महाप्रबंधक भवन विकास निगम पदस्थ किए गए हैं।
सरकार ने 100 से अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर शामिल हैं।
#Transfer #परतल #चदर #सनह #क #बनय #उपसचव #सवसथय #SAS #अधकरय #क #थकबद #तबदल



Post Comment