×
ड्रग्स के नेटवर्क पर मंथन करने के लिए इंदौर में जुटेंगे कई राज्यों के डीजीपी, दो दिनी उच्च स्तरीय बैठक 7 अगस्त से

ड्रग्स के नेटवर्क पर मंथन करने के लिए इंदौर में जुटेंगे कई राज्यों के डीजीपी, दो दिनी उच्च स्तरीय बैठक 7 अगस्त से

देशभर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए इंदौर में 7 अगस्त से दो दिवसीय उच्च स्तरीय बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में मध्यप्रदेश सह…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 10:12:40 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 10:12:40 AM (IST)

इंदौर में होगी पुलिस अधिकारियों की मीटिंग। (एआई इमेज)

HighLights

  1. दो दिवसीय सम्मेलन में नशे के कारोबार की कमर तोड़ने की बनेगी साझा रणनीति
  2. सम्मेलन की मेजबानी मध्यप्रदेश पुलिस करेगी, जिसमें प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाणा भी मौजूद रहेंगे
  3. एनडीपीएस एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन और ड्रग्स तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के उपायों पर भी मंथन किया जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : देशभर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए इंदौर में 7 अगस्त से दो दिवसीय उच्च स्तरीय बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, गोवा और विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शामिल होंगे। सम्मेलन में अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क पर लगाम कसने और संयुक्त कार्रवाई की रणनीति तैयार की जाएगी।

मेजबानी मध्यप्रदेश पुलिस करेगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देश को नशा मुक्त बनाने के लिए दिए गए निर्देशों के बाद यह बैठक विशेष महत्व रखती है। सम्मेलन की मेजबानी मध्यप्रदेश पुलिस करेगी, जिसमें प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाणा भी मौजूद रहेंगे।

बड़े तस्करों के खिलाफ संयुक्त अभियान जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी

सूत्रों के अनुसार बैठक में ड्रग्स की तस्करी के बदलते तौर-तरीकों, राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान, सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते नेटवर्क, सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी और बड़े तस्करों के खिलाफ संयुक्त अभियान जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन और ड्रग्स तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के उपायों पर भी मंथन किया जाएगा।

मध्य भारत को जोड़ने वाले कई प्रमुख मार्ग प्रदेश से होकर गुजरते हैं

इंदौर में होने वाला यह सम्मेलन इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मध्य भारत को जोड़ने वाले कई प्रमुख मार्ग प्रदेश से होकर गुजरते हैं। ऐसे में अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट पर प्रभावी कार्रवाई के लिए साझा रणनीति तैयार करना इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सम्मेलन के बाद राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और ड्रग्स तस्करी के संगठित नेटवर्क के खिलाफ बड़े स्तर पर संयुक्त कार्रवाई का रास्ता साफ होगा।

यह भी पढ़ें- MP Police : ड्रग्स माफिया पर शिकंजा कसने बनाया 3 साल का रोडमैप; ₹25 हजार से अधिक की साइबर ठगी पर 72 घंटे में FIR अनिवार्य

Source link
#डरगस #क #नटवरक #पर #मथन #करन #क #लए #इदर #म #जटग #कई #रजय #क #डजप #द #दन #उचच #सतरय #बठक #अगसत #स

Post Comment