Indore News: इंदौर में पैदल ब्रिज पर भी हो गए कब्जे, बिक रहे कपड़े, जूते, चलने के लिए जगह नहीं बची

Indore News: इंदौर में पैदल ब्रिज पर भी हो गए कब्जे, बिक रहे कपड़े, जूते, चलने के लिए जगह नहीं बची

सड़कों पर कब्जा करने वालों की कमी नहीं है, लेकिन अब उनके हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे सड़क तो ठीक, शहर के पैदल पुलों पर भी कब्जा कर वहां दुकानें सजाकर सामान बेच रहे हैं। इंदौर के व्यस्त 56 दुकान क्षेत्र के पैदल पुल का नजारा भी कुछ ऐसा ही है।

आठ फीट चौड़े इस पुल पर कब्जा करने वालों ने टेबल और कपड़ों के स्टैंड लगाकर कपड़े बेचना शुरू कर दिया है। इसके अलावा इमिटेशन ज्वेलरी, जूते और अन्य सामान की भी दुकानें सज चुकी हैं। दुकानों के आसपास ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है, जिससे पुल से सड़क पार करने वाले लोगों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। पुल के बाहर लगे होर्डिंग के कारण ऊपर का हिस्सा बाहर से दिखाई भी नहीं देता।

सड़कों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की रिमूवल गैंग रोज कार्रवाई करती है, लेकिन अधिकारियों को भी यह पता नहीं था कि अब पैदल पुलों पर भी कब्जे होने लगे हैं।

सड़क से हटाया तो पुल पर जमाया कब्जा

पुल पर कब्जा करने वाले पहले 56 दुकान क्षेत्र में अलग-अलग जगह खड़े होकर सामान बेचते थे। नगर निगम कर्मचारियों ने उन्हें हटाया तो उन्होंने अस्थायी दुकानों के लिए पैदल पुल को चुन लिया। यहां रिमूवल गैंग की नजर नहीं पड़ती, इसलिए उन्होंने पुल पर सामान फैलाकर बेचना शुरू कर दिया।

पुल से गुजरने वाले पैदल यात्रियों पर भी ये लोग अक्सर सामान खरीदने का दबाव बनाते हैं। फिलहाल पुल पर आठ से दस दुकानें लगी रहती हैं, जबकि शनिवार और रविवार को इनकी संख्या और बढ़ जाती है।सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे का कहना है कि जल्द ही पैदल पुलों को भी अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Source link
#Indore #News #इदर #म #पदल #बरज #पर #भ #ह #गए #कबज #बक #रह #कपड #जत #चलन #क #लए #जगह #नह #बच

Previous post

ड्रग्स के नेटवर्क पर मंथन करने के लिए इंदौर में जुटेंगे कई राज्यों के डीजीपी, दो दिनी उच्च स्तरीय बैठक 7 अगस्त से

Next post

‘I didn’t know if I’d compete this year’: Neeraj Chopra opens up on 10-month injury battle

Indian javelin throw ace Neeraj Chopra threw light on the fitness struggles he underwent in the last 10 months through an Instagram post.

The 28-year-old two-time Olympic medallist, who recently won silver at the Commonwealth Games with a season’s best throw of 85.83m, has been hampered by an adductor muscle injury and a few other niggles along with it.

“There are throws that travel far, and then there are moments that carry the weight of an entire journey. The past 10 months has tested me in ways I never expected,”

“Recovering from multiple injuries, rebuilding my body, finding my rhythm again, and learning to be patient when all I wanted was to compete. I was training every day without knowing if I will even have a season to compete this year,” he revealed.

In Glasgow, Neeraj was bested by current world leader Rumesh Tharanga Pathirage of Sri Lanka (89.75m) in windy conditions.

ALSO READ | CWG 2026, Indian Athletics Review: No gold medals in Glasgow but plenty of silver linings

“To be back competing at this level feels good. None of this would have been possible on my own. I’m deeply grateful for the people who never stopped believing in me. My physio, Ishaan (Marwaha) ji who has been by my side every step of the recovery, helping me get back to doing what I love.

“My coach, Jai (Chaudhary), who has been with me since the very first time I picked up a javelin. My family, that always stand strong with me no matter what the circumstances are. The season continues, one step at a time,” he said.

Neeraj will be next in action in the Lausanne Diamond League on August 21.

Published on Aug 05, 2026

#didnt #compete #year #Neeraj #Chopra #opens #10month #injury #battle

Post Comment