इंदौर शहर को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह से नेहरू स्टेडियम में एक विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया जा रहा है। इस अभियान में शहर के प्रमुख स्कूल, कालेज और संस्थाएं शामिल हो रही हैं। पुलिस और प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस अभियान से जोड़कर नशे के खिलाफ जागरूकता लाई जा सके।
जन जागरूकता के लिए इंदौर पुलिस की अपील
इंदौर पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से इस अभियान से जुड़ने और इंदौर को पूरी तरह से ड्रग्स मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। आयोजन का मुख्य संदेश “नशे से दूरी – जीवन से दोस्ती, आइए मिलकर बनाएं नशामुक्त इंदौर” रखा गया है। पुलिस द्वारा इससे पूर्व भी जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पैदल रैली, बाइक-कार रैली और साइक्लोथॉन जैसी कई गतिविधियों का आयोजन किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें…
Indore News: इंदौर में स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 10 दिन के अभियान में 1126 बसों की जांच, 163 पर कार्रवाई
बॉलीवुड सितारों ने दिया अपना समर्थन
इस अभियान के लिए पिछले एक सप्ताह से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्वयं योजना बना रहे हैं। शहर के कोने कोने में लोगों को संपर्क किया जा रहा है ताकि वे नशे से दूर रहें और स्वस्थ रहें। इसमें उन लोगों की काउंसलिंग भी की जा रही है जो नशा करना छोड़ना चाहते हैं और उन्हें इसके लिए मदद की जरूरत है।
बॉलीवुड सितारों ने दिया अपना समर्थन
इस अभियान की पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने के लिए बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने भी अपना समर्थन दिया है। अभिनेता गोविंद नामदेव, सुधांशु पांडे, सीआईडी धारावाहिक के प्रसिद्ध कलाकार दयानंद शेट्टी, हास्य कलाकार सुनील पाल और अभिनेता नील नितिन मुकेश ने वीडियो संदेशों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया है।
Source link
#Indore #News #नश #क #खलफ #जट #हजर #लग #मनव #शरखल #बनकर #दय #सवसथ #रहन #क #सदश



Post Comment